Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले वर्ष 14 मार्च से 25 मई तक होगा IPL, BCCI ने अगले तीन सालों के लिए जारी की विंडो 

November 22, 2024

अगले वर्ष 14 मार्च से 25 मई तक होगा IPL, BCCI ने अगले तीन सालों के लिए जारी की विंडो 
Indian Premier League : अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग 14 मार्च से 25 मई के बीच होगा। BCCI ने IPL टीमों को यह बताया है और 2026 तथा 2027 सत्र के लिये भी यही विंडो रखी है ।
BCCI ने जेद्दा में रविवार से होने वाली दो दिवसीय नीलामी में चोटों से जूझने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, भारतीय मूल के अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और मुंबई के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तमोरे को भी शामिल करने का फैसला किया है ।
टीमों को भेजे गए पत्र में बोर्ड ने कहा कि अगले तीन सत्र की तारीखें इसलिये साझा की गई है ताकि टीमों को खिलाड़ियों की नीलामी की रणनीति बनाने में मदद मिल सके ।
वर्ष 2026 में टूर्नामेंट 15 मार्च से 31 मई तक और 2027 में 14 मार्च से 30 मई तक होगा । तीनों फाइनल रविवार को खेले जायेंगे ।
आर्चर इस साल IPL नहीं खेले थे और 2023 में कोहनी की चोट के कारण बीच में से ही चले गए थे । नेत्रवलकर ने अमेरिका में T20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था । भारत के पूर्व अंडर 19 क्रिकेटर नेत्रवलकर मुंबई के लिये रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं लेकिन कम्प्यूटर इंजीनियरिंग करने के लिये अमेरिका चले गए थे और ओरेकल में काम करते हैं ।
नीलामी की सूची में नेत्रवलकर की जगह भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी उन्मुक्त चंद का नाम होने से भृकुटियां तनी थी क्योंकि उन्मुक्त T20 विश्व कप में अमेरिकी टीम का हिस्सा नहीं थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें