Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Indian Super League’ टीम बेंगलुरू एफसी ने कार्नेइरो, शंकर से किया अनुबंध

July 26, 2023

‘Indian Super League’ टीम बेंगलुरू एफसी ने कार्नेइरो, शंकर से किया अनुबंध

बेंगलुरू: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम बेंगलुरू एफसी ने 2023-24 सत्र से पहले फुल बैक जेसेल कार्नेइरो और मिडफील्डर शंकर सेनपिंगराज से अनुबंध की घोषणा की। पिछले सत्र में केरल ब्लास्टर्स की ओर से खेलने वाले कार्नेइरो ने दो साल जबकि शंकर ने एक साल का अनुबंध किया है। अपने करियर की शुरुआत डेम्पो से करने वाले कार्नेइरो पुणे एफसी और एफसी बार्डेज से भी खेले।

वह 2019 में केरल ब्लास्टर्स से जुड़े। उन्हें नवंबर 2021 में ब्लास्टर्स का कप्तान नियुक्त किया गया। वह आईएसएल के चार सत्र में 63 मुकाबले खेल चुके हैं। दूसरी तरफ शंकर 2013 से 2016 तक तीन सत्र बेंगलुरू एफसी के साथ बिताने के बाद दोबारा क्लब के साथ जुड़ रहे हैं।शंकर आईएसएल में केरल ब्लास्टर्स, एटीके, एफसी पुणे सिटी और हैदराबाद एफसी की ओर से भी खेल चुके हैं। वह आईलीग खिताब जीतकर आईएसएल में जगह बनाने वाली राउंडग्लास पंजाब एफसी टीम का भी हिस्सा थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें