Site icon Dainik Savera Times

Racketlon World Championship के लिए भारतीय टीम का ऐलान 

नई दिल्ली: भारत ने रोटरडम में दो अगस्त से होने वाली रैकेटलॉन विश्व चैम्पियनशिप के लिये 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। आदर्श विक्रम भारतीय टीम के कप्तान होंगे। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी विक्रमादित्य चौफला और सिद्धार्थ नंदल भी विश्व कप टीम का हिस्सा हैं जिन्होंने पिछली बार आस्ट्रिया में हुए टूर्नामेंट में व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीते थे।
भारतीय टीम ने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में नेशंस कप में स्वर्ण पदक जीता था। रैकेटलॉन चार रैकेट खेलों का मिश्रण है जिसमें खिलाड़ी को टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनिस और स्क्वाश खेलना होता है। प्रशांत सेन, अदित पटेल, निखिल मनसुखानी, वरूण मतोषा और कृष्णा बी कोटक सी कैटेगरी ‘चैलेंज कप’ खेलेंगे। के ए आदित और के ए आदिराइ अंडर 18 टीम में होंगे। भारतीय रैकेटलॉन खेल संघ के अध्यक्ष के के चीमा टीम के मैनेजर होंगे ।
Exit mobile version