Site icon Dainik Savera Times

सात गेंदबाजों का विकल्प है भारतीय टीम के पास: Suryakumar Yadav

डरबन: भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने शनिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार से शुरु हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृखंला में उनकी टीम बेहतरीन प्रदर्शन के लिये तैयार हैं।मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होने कहा कि युवा टीम जोश से लबरेज हैं और मौका मिलने पर टीम का हर सदस्य बेहतरीन प्रदर्शन काे लालयित दिख रहा है। उन्होने कहा कि टीम के पास सात गेंदबाजों के विकल्प है हालांकि मौका मिलने पर उनका इस्तेमाल किया जायेगा। धाकड़ रिंकू सिंह और जितेश शर्मा से कहा गया है कि वह टीम की जरुरत को ध्यान में रखकर अपना प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।
उन्होने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर बल्लेबाज खेल का लुफ्त उठायेंगे। उन्हे भी कप्तान के तौर पर विदेश में खेली जा रही श्रृखंला के शुरु होने का बेसब्री से इंतजार है और वह रोमांचित हैं। अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप की तैयारियों के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि कहने को तो भारतीय टीम के पास अभ्यास के लिये गिनती के ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले है मगर आईपीएल प्रतिभाशाली खिलाडियों को तलाशने और तराशने का एक उपयुक्त मंच साबित होगा जिसमें हर टीम को 14 मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा।
प्रदीप

Exit mobile version