Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय टीम ने दौरे में अच्छी शुरुआत की है : मनोज तिवारी

June 21, 2025

भारतीय टीम ने दौरे में अच्छी शुरुआत की है : मनोज तिवारी

कोलकाता। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इंग्लैंड दौरे में भारत की अच्छी शुरुआत पर खुशी जताई है। तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ’देखिए, टीम बहुत मजबूत है, इसमें कोई दो राय नहीं है, और इसे जिस तरह की शुरुआत की जरूरत थी, वह मिली है, क्योंकि पहले टेस्ट में जाना आसान नहीं है, क्योंकि इंग्लैंड में परिस्थितियां बहुत कठिन हैं क्योंकि गेंद ¨स्वग करती है, लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है, खासकर जिस तरह से यशस्वी जायसवाल ने शुरुआत की है।

कप्तान शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी निभाई है, ऋषभ पंत ने भी शतक बनाया है, बाकी सभी ने अपना योगदान दिया है और हम सीरीज में अच्छी शुरुआत की कामना करते हैं। मुझे उम्मीद है कि गेंदबाज अपना काम करेंगे और 20 विकेट लेकर हम यह टेस्ट मैच जीतेंगे।’

इस टेस्ट सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा, ’उम्मीद है कि वह अच्छी कप्तानी करेंगे। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अच्छा समय गुजारा है और आईपीएल में भी कप्तानी संभाली है। हालांकि यह फील्डिंग के दौरान पता चलेगा कि वह कैसे गेंदबाजी परिवर्तन करते हैं। वैसे हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं कि वह अच्छा करें।’ भारत ने जायसवाल, गिल और पंत के शतकों से पहली पारी में 471 रन का मजबूत स्कोर बनाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें