Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ind vs Eng, 2nd Semi-Final : भारतीय टीम T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची; इंग्लैंड को 7 रनों से किया ढेर

March 5, 2026

Ind vs Eng, 2nd Semi-Final : भारतीय टीम T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची; इंग्लैंड को 7 रनों से किया ढेर

ICC Men’s T20 World Cup 2026: आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जीतने वाली टीम पहले सेमीफाइनल की विजेता न्यूजीलैंड से 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि उनकी टीम में जेमी ओवरटन की वापसी हुई है। उन्हें रेहान अहमद की जगह मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं होने की जानकारी दी।

 

संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने सैमसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी (89 रन) की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम  निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

उनके लिए जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की। अब टीम इंडिया का सामना रविवार को इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा। रविवार यानी 8 मार्च को खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगा।

 

भारत की पारी = 253-7 (20 Ov)

भारत ने इंग्लैंड के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। उनके लिए संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। इस मैच में इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक सफलता अपने नाम की।

 

भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं, भारत का यह स्कोर टी20 विश्व कप का चौथा सर्वोच्च टोटल भी है। टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है जिसने 2007 में केन्या के खिलाफ छह विकेट पर 260 रन बनाए थे।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।

 

IND = 253/7(20)  India won by 7 runs
ENG = 246/7(20)
PLAYER OF THE MATCH =  Sanju Samson

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें