काकामिगाहारा (जापान) : भारतीय हॉकी टीम ने महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 के अपने अंतिम पूल ए मैच में सिंगापुर के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन करते 25-0 से जीत दर्ज की। इस जबरदस्त जीत से भारत ने पूल चरण को सभी मैचों में जीत के रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया और सैमीफाइनल की ओर बढ़ते हुए पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने मुकाबले में शुरू से ही आक्रामक प्रदर्शन किया और आखिरी तक इसे जारी रखा। इस दौरान 10 अलग-अलग खिलाड़ियों ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया। इनमें सबसे आगे नौशीन नाज रहीं, जिन्होंने 7 गोल (8’, 13’, 17’, 18’, 40’, 52’, 58’) किए। गीतश्री नामी, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, ने 5 गोल (13’, 28’, 47’, 48’, 60’) किए, जबकि कप्तान स्वीटी कुजूर ने 4 गोल (2’, 24’, 38’, 45’) का योगदान दिया।
सिंगापुर को हराकर भारतीय टीम अंडर-18 एशिया कप के सैमीफाइनल में पहुंची

