Site icon Dainik Savera Times

T-20 World Cup के लिए अप्रैल के अंतिम हफ्ते चुनी जाएगी इंडिया टीम

नई दिल्ली: अमरीका और वैस्ट इंडीज में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम के अप्रैल के अंतिम हफ्ते में चुने जाने की संभावना है क्योंकि आईसीसी की टीम सौंपने की अंतिम तारीख एक मई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी, लेकिन टूर्नामैंट में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को 25 मई तक अपनी शुरुआती टीम में खिलाड़ियों को बदलने का मौका मिलेगा।

बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘भारतीय टीम का चयन अप्रैल के अंतिम हफ्ते के दौरान किया जाएगा और इस समय तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला हिस्सा खत्म हो जाएगा जिससे राष्ट्रीय चयन समिति दावेदारों की फॉर्म और फिटनैस का आकलन करने की स्थिति में होगी।’

सूत्र ने कहा, ‘क्रिकेटरों का पहला जत्था 19 मई को आईपीएल का लीग चरण खत्म होने के तुरंत बाद न्यूयॉर्क के लिए रवाना होगा। जिन खिलाड़ियों की टीम अंतिम चार के लिए क्वालीफाई नहीं करती हैं, वे भी जल्दी जाएंगे जैसा कि पिछले साल डब्ल्यूटीसी फाइनल्स के दौरान हुआ था।’

Exit mobile version