Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय टीम जुलाई में 5 मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे का करेगी दौरा

February 7, 2024

भारतीय टीम जुलाई में 5 मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे का करेगी दौरा

भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों के साथ 6 जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने यह घोषणा की। इस श्रृंखला का आयोजन वैस्ट इंडीज और अमरीका में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के तुरंत बाद होगा। इस श्रृंखला में हालांकि भारत के मुख्य खिलाड़ियों की भागीदारी की संभावना काफी कम है।

श्रृंखला के सभी पांच मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 6, 7, 10, 13 और 14 जुलाई को खेले जाएंगे। यह श्रृंखला हरारे में खेली जाएगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, बीसीसीआई ने वैश्विक क्रिकेट समुदाय में योगदान देने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। हम समझते हैं कि यह जिम्बाब्वे के पुर्निनर्माण का समय है और इस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट को हमारे समर्थन की जरूरत है।

भारत के दौरे पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए जेडसी के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा, हम जुलाई में टी-20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की मेजबानी करने को लेकर रोमांचित हैं। यह इस साल घरेलू मैदान पर हमारा सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय आकर्षण होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें