Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी

April 24, 2025

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। एक पुलिस सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि गंभीर को दो धमकी भरे मेल मिले, जिसके संबंध में रांिजदर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। सूत्र ने कहा, ‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’ सूत्र के अनुसार गंभीर को यह दोनों धमकी भरे ईमेल एक संदिग्ध जीमेल खाते से 22 अप्रैल को मिले। इसी दिन आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, को गोली मार दी थी। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी दी गई है। इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- सेना को मिली बड़ी सफलताः कांकेर में 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर रूपी मारा गया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें