भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स 2026 सैमीफाइनल में बंगलादेश का सामना करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। एशियन गेम्स महिला क्रिकेट की मौजूदा चैंपियन भारत ने शुक्रवार को क्वार्टर-फाइनल में मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर अंतिम 4 में जगह बनाई। इस आसान जीत में भारत के लिए श्री चरणी और शैफाली वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। मौजूदा टूर्नामैंट में बंगलादेशी महिला क्रिकेट टीम की अभी तक असली परीक्षा नहीं हुई है।
आइची-नागोया 2026 में सैमीफाइनल के मुकाबले हांगझोऊ 2023 के शीर्ष 4 मैचों जैसे ही हैं। 3 साल पहले भारत ने बंगलादेश को 8 विकेट से हराया था और फिर श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स क्रिकेट चैंपियन बना था। टी-20 में भारत का बंगलादेश के खिलाफ लगातार 9 मैच जीतने का सिलसिला चल रहा है। मैच के दौरान स्मृति मंधाना पर भी सबकी नजरें होंगी। भारतीय सलामी बल्लेबाज को महिला टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी के तौर पर सूजी बेट्स से आगे निकलने के लिए सिर्फ 9 रन की जरूरत है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...