Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेसीडेंट कप के लिये भारतीय महिला हैंडबॉल टीम जार्डन हुई रवाना

February 7, 2023

प्रेसीडेंट कप के लिये भारतीय महिला हैंडबॉल टीम जार्डन हुई रवाना

नई दिल्ली: जार्डन के अम्मान में सात से 15 फरवरी के बीच खेली जाने वाली तीसरी वेस्ट एशियन (प्रेसिडेंट कप) महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय महिला हैंडबॉल टीम सोमवार को रवाना हो गयी। चैंपियनशिप में भारत की टीम का कप्तान शैलजा शर्मा और उपकप्तान कीर्ति सिंह को बनाया गया है। चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच सचिन कुमार चौधरी और कोच उत्तर प्रदेश के मोहम्मद तौहीद व राजस्थान के प्रिया दीप सिंह बनाये गए है। टीम मैनजर यूपी के परमेंद्र सिंह को बनाया गया है। टीम कोच बनाये गए उत्तर प्रदेश के मोहम्मद तौहीद लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हैंडबॉल कोच है।

भारतीय महिला हैंडबॉल टीम : निधि शर्मा, कीर्ति सिंह (उपकप्तान), देवी दीपा, काजल, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, मिताली शर्मा, प्रिया कंवर राठौर, पूजा कंवर, चंपा, शैलजा शर्मा (कप्तान), हेम लता, प्रियंका, निक्की, मीनू, सिमरन, भावना, पायल, अरुला। टीम आफिशियल :- मुख्य कोच : सचिन चौधरी, कोच : मोहम्मद तौहीद व प्रिया दीप सिंह, मैनजर : परमेंद्र सिंह।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें