Site icon Dainik Savera Times

नेपाल को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में भारतीय महिला कबड्डी टीम

हांगझोउ: दो बार के पूर्व चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां नेपाल को 61-17 से हराकर लगातार चौथी बार एशियाई खेलों की महिला कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता भारत की नेपाल के खिलाफ राह आसान रही। पूजा हाथवाला और पुष्पा राणा ने रेड में अगुआई करते हुए मध्यांतर तक भारत को 29-10 से बढ़त दिलाई।

भारत ने मैच में नेपाल को पांच बार ऑल आउट किया।भारतीय महिला टीम ने अब तक चारों मौकों पर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई है।एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही झारखंड की अक्षिमा ने भी प्रभावीशाली प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक रेड की और साथ ही दो टच प्वाइंट भी हासिल किए।जकार्ता 2018 खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम आज सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

Exit mobile version