Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

डीएलएस मेथड से भारतीय महिला टीम ने टी20 में बांग्लादेश को 56 रनों से हराकर लगातार चौथी जीत की दर्ज

May 6, 2024

डीएलएस मेथड से भारतीय महिला टीम ने टी20 में बांग्लादेश को 56 रनों से हराकर लगातार चौथी जीत की दर्ज

सिलहट: कप्तान हरमनप्रीत कौर (39) रन और उसके बाद गेंदबाजों केे शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने सोमवार को वर्षा बाधित चौथे टी-20 मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम (डीएलएस पद्धति) से बंगलादेश को 56 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 बढ़त बना ली है।

वर्षा के कारण बंगलादेश को 14 ओवर में जीत लिये 125 रनों के लक्ष्य मिला था। बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ओवर में मुर्शीदा खातून (1) का विकेट गवां दिया। इसके बाद आठवें ओवर में दिलारा अख्तर (21) रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। रुबिया हैदर (13), कप्तान निगार सुल्ताना (1), शोरना अख्तर (5), ऋतु मोनी (1) राबेया खान (8) रन बनाकर आउट हुई। शोरिफा खातून 11 और नाहिदा अख्तर दो रन बनाकर नाबाद रही। भारतीय गेंदबाजों के आगे बंगलादेश का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं खेल सका। बंगलादेश की टीम 14 ओवर में सात विकेट पर 68 रन ही बना सकी और मुकाबला 56 रनों से हरा गयी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें