Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दी 10 विकेट से करारी हार

July 9, 2024

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दी 10 विकेट से करारी हार

चेन्नई: पूजा वस्त्रकर (चार विकेट),राधा यादव(तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद स्मृति मंधाना नाबाद (54) और शेफाली वर्मा नाबाद (27) रनों की शानदार पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को रिकार्ड 10 विकेट से हरा दिया है।

भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने एकतरफा अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 10.5 ओवर में 88 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। स्मृति मंधाना ने 40 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद (54) और शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए नाबाद (27) रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 बराबरी पर रहीं। दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 12 रन से जीत दर्ज की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें