Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय महिला टीम थाईलैंड से हारकर एशियाई खेलों से हुई बाहर

September 29, 2023

भारतीय महिला टीम थाईलैंड से हारकर एशियाई खेलों से हुई बाहर
 हांगझोउ: पी वी सिंधू की अगुवाई में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से 0 . 3 से हारकर बाहर हो गई।थाईलैंड की चुनौती भारत के लिये कठिन ही थी चूंकि थाई टीम में पूर्व विश्व चैम्पियन रेचानोक इंतानोन, दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग और दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी सुपानिदा केटथोंग शामिल हैं।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को चोचुवोंग के हाथों पहले एकल मैच में 21 . 14, 15 . 21, 14 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी। इसके बाद दुनिया की 17वें नंबर की जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को जोंगकोलफान किट्टीठाराकुल और रविंडा पी ने 21. 19, 21 . 5 से मात दी।
अष्मिमा चालिहा को बुसानन ओंगबामरूंगफान ने 21 . 9, 21 .16 से हराया। महिला टीम ने 2014 में इंचियोन में कांस्य पदक जीता था। बाद में पुरूष टीम क्वार्टर फाइनल में नेपाल से खेलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें