Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

ODI World Cup से पहले इंगलैंड, न्यूजीलैंड से अभ्यास मैच खेलगी भारतीय महिला टीम

July 16, 2025

ODI World Cup से पहले इंगलैंड, न्यूजीलैंड से अभ्यास मैच खेलगी भारतीय महिला टीम

दुबई : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 से पहले अभ्यास मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम बेंगलूर में इंगलैंड और न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 8 टीमें अभ्यास मैचों में हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम को 2 अभ्यास मैच खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक मैच खेलेगी। बेंगलूर स्थित सैंटर ऑफ एक्सीलैंस ग्राऊंड और चेन्नई स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राऊंड, अभ्यास मैचों के लिए निर्धारित 4 स्थल हैं। भारत ए और श्रीलंका ए भी अभ्यास मैचों में भाग लेंगे, जिसमें भारत ए एक मैच और श्रीलंका ए 2 मैच खेलेगा। अभ्यास मैच 25 सितंबर से शुरू होंगे, जिसमें 2017 के फाइनलिस्ट भारत और इंगलैंड आमने-सामने होंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका बेंगलूर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। कोलंबो में श्रीलंका पाकिस्तान से खेलेगी, जबकि बंगलादेश श्रीलंका ए से भिड़ेगा।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें