Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

India के Aman Sehrawat ने जगरेब ओपन कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

February 2, 2023

India के Aman Sehrawat ने जगरेब ओपन कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

जगरेबः भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने यहां जगरेब ओपन कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। अमन (17 वर्ष) ने कांस्य पदक के मुकाबले में अमेरिका के जेन राये रोड्स रिचर्डस को 10-4 से शिकस्त देकर रैकिंग टूर्नामेंट में पोडियम स्थान हासिल किया। अजरबेजान के अलीअब्बास रजाजादे ने फाइनल में जापान के युटो निशियुची को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

दूसरा कांस्य पदक जॉर्जिया के बेका बुजियाश्विली ने जीता जिन्होंने अजरबेजान के इस्लाम बाजारगानोव को शिकस्त दी। अमन ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में जॉर्जिया के रोबर्टी डिंगाश्विली को हराया था। लेकिन वह सेमीफाइनल में निशियुची से पराजित हो गये थे जिससे उन्होंने रेपेशाज दौर के लिये क्वालीफाई किया क्योंकि उनका जापान प्रतिद्वंद्वी फाइनल में पहुंच गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें