Site icon Dainik Savera Times

सात्विक और चिराग के हारने के साथ चाइना ओपन में भारत चुनौती समाप्त

चांग्झू: राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के पहले दौर में हारने के साथ ही चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। दूसरी रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी को दुनिया की 13वें नंबर की इंडोनेशियाई टीम मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और मौलाना बागास ने 21 . 17, 11 . 21, 21 . 17 से हराया।

मिश्रित युगल में एन सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर भी पहले दौर में मलेशिया के चेन तांग जी ओर तोह ई वेइ से 15 . 21, 16 . 21 से हार गए ।भारत का कोई भी खिलाड़ी दूसरे दौर में नहीं पहुंच सका । एशियाई खेलों से ठीक पहले इस प्रदर्शन से सात्विक और चिराग को निराशा हुई होगी जिन्होंने इस सत्र में स्विस ओपन सुपर 300, कोरिया ओपन और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था।

विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता एच एस प्रणय भी पहले दौर में मलेशिया के एंग जी योंग से हार गए थे। वहीं राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन लक्ष्य सेन भी पहले दौर में ही डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से हार गए थे।

Exit mobile version