Site icon Dainik Savera Times

भारत की दीप्ति ने तोड़ा पेरिस का रिकॉर्ड, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर टी20 में जीता स्वर्ण पदक

कोबे : जापान में कोबे यूनिवर्सिएड मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहा पर भारत की दीप्ति जीवनजी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर टी20 रेस में 55.07 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता । दीप्ति ने अमेरिका की ब्रियाना क्लार्क का 55.12 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा जो उसने पिछले साल पेरिस में बनाया था। तुर्की की एसिल ओंडेर 55.19 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि एक्वाडोर की लिजांशेला एंगुलो 56.68 सेकंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रही । दीप्ति ने रविवार को एशियाई रिकॉर्ड समय 56.18 सेकंड के साथ अपनी हीट रेस जीती थी।

टी20 वर्ग की रेस बौद्धिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों के लिए है। योगेश कथुनिया ने पुरूषों के एफ 56 वर्ग चक्का फेंक में 41.80 मीटर के साथ रजत पदक जीता। भारत ने अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत लिए हैं। आपको बता दे कि दीप्ति जीवनजी तेलंगाना की एक भारतीय पैरा-एथलीट हैं। यह महिलाओं की 400 मीटर टी20 दौड़ में हिस्सा लेती हैं। दीप्ति जीवनजी को 2022 हांग्जो एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने वाली भारतीय टीम के लिए चुना गया था। 24 अक्टूबर 2023 को नए एशियाई पैरा रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Exit mobile version