Site icon Dainik Savera Times

बिग ग्रीन एग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारत की दीक्षा संयुक्त 18वें स्थान पर

हिल्वरसम: भारत की दीक्षा डागर दूसरे दौर में बोगी रहित दो अंडर 70 के स्कोर के साथ बिग ग्रीन एग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।अंधेरे के कारण दूसरे दौर का खेल पूरा नहीं हो पाया है।पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर चल रही दीक्षा ने बर्डी के कुछ मौके गंवाए लेकिन दो बर्डी करने में सफल रहीं।

उन्होंने एक भी बोगी नहीं की जिससे वह संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर चल रही हैं। वाणी कपूर (74 और 71) भी संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर रहते हुए कट हासिल करने में सफल रही। अमनदीप द्राल ने दूसरे दौर में 16 होल तक दो ओवर का स्कोर बनाया है और खेल निलंबित किए जाने के समय वह संयुक्त रूप से 58वें स्थान पर चल रहीं थी।

कट दो ओवर पर तय होने की संभावना है और ऐसे में रिद्धिमा दिलावरी (75 और 74), त्वेसा मलिक (77 और 76) औ एमेच्योर अवनी प्रशांत (83 और 79) का कट से चूकना तय है।

 

Exit mobile version