Site icon Dainik Savera Times

वुशु में भारत के रोहित जाधव आठवें स्थान पर रहे

हांगझोउ: भारत के वुशू खिलाड़ी रोहित जाधव एशियाई खेलों में बुधवार को पुरूषों के डाओशू फाइनल में निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे। 23 वर्ष के जाधव ने 9.413 स्कोर किया जबकि चीन के जिजाओ चांग (9. 826) और चीनी ताइपै के चेन मिंग वांग (9.736) पहले और दूसरे स्थान पर रहे। डाओशू में खिलाड़ी तलवार का इस्तेमाल करते हैं और अंक उसकी मूवमेंट, कुल प्रदर्शन और कठिनाई के स्तर के आधार पर दिये जाते हैं। अब जाधव गुंशू फाइनल खेलेंगे जिसमें खिलाड़ी सफेद वैक्स वुड से बनी छड़ी का इस्तेमाल करते हैं ।

Exit mobile version