Site icon Dainik Savera Times

India की अंडर-19 महिला टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने की काबिलियत : Sachin Tendulkar

दुबईः महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि भारतीय महिला अंडर-19 टीम शुरूआती आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों से एक हो सकती है। सीनियर खिलाड़ी शेफाली वर्मा और ऋचा घोष 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं, जो शनिवार से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रही इस आईसीसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। तेंदुलकर ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के लिए लिखे एक कॉलम में लिखा, कि ‘मैं कहूंगा कि भारत की महिला टीम में इस बार बेहतरीन टीम में से एक होने की काबिलियत है।’’

उन्होंने कहा, कि ‘टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों और कुछ युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है।’’ टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें 41 मैच खेले जाएंगे। तेंदुलकर को लगता है कि आईसीसी के टूर्नामेंट का महिला क्रिकेट के परिदृश्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने लिखा, कि ‘अंडर-19 महिला टूर्नामेंट पहली बार हो रहा है जिससे काफी उम्मीदें हैं। मुझे लगता है कि यह परिदृशय़ बदल सकता है क्योंकि एक वैश्विक मंच से युवा महिला क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और उन्हें अनुभव हासिल होगा।’’ तेंदुलकर ने लिखा, कि ‘महिला क्रिकेट ने हालांकि काफी प्रगति कर ली है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी भी विकास किया जाना बाकी है। इस समय दुनिया भर में और अधिक मजबूत जमीनीं प्रणाली की जरूरत है। हम जितना ‘बेस’ बढ़ायेंगे, उतनी ही ज्यादा प्रतिभा खोज पाएंगे।’’

Exit mobile version