Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

INDvsSL T20I: हार्दिक पांड्या होंगे T20 सीरीज में भारत के कप्तान, वनडे में रह सकते हैं बाहर

July 16, 2024

INDvsSL T20I: हार्दिक पांड्या होंगे T20 सीरीज में भारत के कप्तान, वनडे में रह सकते हैं बाहर

नई दिल्ली: स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला में भारत के कप्तान होंगे। पंड्या निजी कारणों से अगस्त में होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘हार्दिक पंड्या भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान थे।

वह पूरी तरह फिट हैं और तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये उपलब्ध भी लिहाजा वह कप्तान होंगे।’’रोहित शर्मा ने विश्व कप जीतने के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया। टी20 श्रृंखला 27 से 30 जुलाई तक पल्लेकेले में खेली जायेगी जबकि वनडे दो से सात अगस्त तक कोलंबो में होंगे। टीम की घोषणा अगले कुछ दिन में होगी।

अभी यह तय नहीं है कि उपकप्तान शुभमन गिल होंगे या सूर्यकुमार यादव।वनडे श्रृंखला के बारे में अधिकारी ने बताया कि पंड्या ने निजी कारणों से ब्रेक मांगा है और नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इसकी जानकारी दे दी है।बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ तौर पर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने पर सभी स्टार क्रिकेटरों को भी घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें