Site icon Dainik Savera Times

चोटिल आजम खान न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर

रावलपिंडी। पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान दाहिनी पिंडली की मांसपेशियों में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि आजम को स्कैन में पिंडली की मांसपेशियों में चोट के बाद 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि आजम को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान चोट का एहसास हुआ।

आजम राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पीसीबी मेडिकल पैनल चिकित्सीय देखरेख में रहेंगे।
आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरीज से चूकना आजम के लिए एक बड़ा झटका है, जो आगामी आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम में जगह बनाने के दावेदारों में से एक हैं। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी-20 मैच बारिश से धुल गया था।

Exit mobile version