Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोटिल Holland का जनवरी के आखिर तक बाहर रहने की संभावना

January 13, 2024

चोटिल Holland का जनवरी के आखिर तक बाहर रहने की संभावना

नार्वे का यह स्ट्राइकर चोटिल होने के कारण सभी प्रतियोगिताओं में पिछले आठ मैच में नहीं खेल पाया है। इसके बावजूद वह प्रीमियर लीग में 14 गोल करके सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

हॉलैंड ने मैनचेस्टर सिटी की 6 दिसंबर को एस्टन विला के हाथों 1-0 से हार के बाद कोई मैच नहीं खेला है। मैनचेस्टर सिटी के मुख्य कोच पेप गार्डियोला ने कहा,‘‘उम्मीद है कि वह इस महीने के आखिर तक खेलने के लिए फिट हो जाएगा।

उसकी हड्डी में चोट लगी है और इसे ठीक होने में समय लगता है। किसी भी चोट के लिए आप अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर सकते हैं लेकिन इनमें समय लगता है। तेईस वर्षीय हॉलैंड ने अभ्यास शुरू कर दिया है। उन्होंने चैंपियंस लीग में भी पांच गोल किए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें