Site icon Dainik Savera Times

चोटिल प्रणय ने डेनमार्क और फ्रैंच ओपन से नाम वापस लिया

ओडेन्से: एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने चोटिल होने के कारण डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामैंट से अपना नाम वापस ले लिया। 31 साल के खिलाड़ी ने पीठ में दर्द के साथ एचएस प्रणय खेलते हुए एशियाई खेलों के पुरुष एकल बैडमिंटन में भारत के लिए पदक के 41 साल के सूखे को खत्म किया था। वह अगले 2 से 3 सप्ताह तक खेल से बाहर रहेंगे। प्रणय ने कहा, + ‘मैं इस महीने किसी टूर्नामैंट में भाग नहीं लूंगा। मैंने एमआरआई करवाया है उसमें भी चोट की पुष्टि हुई है। ऐसे में मुझे 2-3 सप्ताह तक खेल से दूर रहना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्राम करने के बाद रिहैबिलिटेशन शुरू करना होगा।’ उनकी अनुपस्थिति में, भारत का नेतृत्व लक्ष्य सेन करेंगे।

Exit mobile version