Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोटग्रस्त वॉर्नर दिल्ली टेस्ट से बाहर, रेनशॉ टीम में शामिल

February 18, 2023

चोटग्रस्त वॉर्नर दिल्ली टेस्ट से बाहर, रेनशॉ टीम में शामिल

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। सीए ने बताया कि मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए वॉर्नर के हेल्मेट पर मोहम्मद सिराज की गेंद लगी थी, जिसके कारण टीम प्रबंधन ने यह फैसला लिया। वॉर्नर के कंकशन प्रतिस्थापन के रूप में वामहस्त बल्लेबाज मैट रेनशॉ को एकादश में शामिल किया गया है।

वार्नर ने शुक्रवार को टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 15 रन ही बनाये, हालांकि 44 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने कई चोटों खाईं। शनिवार को आगे के परीक्षणों से पता चला कि वार्नर पूरी तरह नहीं उभर सके हैं। वह सीरीज के अन्य दो मैच खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। वॉर्नर का मैच से बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिये बड़ा झटका है, हालांकि इस दौरे पर उनकी फॉर्म भी कंगारुओं के लिये चिंता का विषय रही है। वह इस सीरीज की तीन पारियों में सिर्फ 26 रन जोड़ सके हैं।

हालांकि उनकी टीम के साथी उस्मान ख्वाजा का मानना है कि वॉर्नर इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं। ख्वाजा ने शुक्रवार को खेल के बाद कहा, “पारी की शुरुआत करना कभी भी आसान नहीं होता है। वह लंबे समय से टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और मुझे नहीं लगता कि तीन पारियों के आधार पर हमें फैसला करना चाहिये। इस टेस्ट सीरीज में अभी बहुत कुछ बाकी है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें