Site icon Dainik Savera Times

एशिया कप फाइनल से पहले श्रीलंका को चोट का झटका

 

कोलंबो: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में चोट के शिकार हुये श्रीलंका के हरफनमौला महेश थीक्षणा रत के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले खिताबी मैच के लिये उपलब्ध नहीं होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच के दौरान उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था।

शनिवार को आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि स्कैन के बाद मांसपेशियों में चोट की पुष्टि हुई। चयनकर्ताओं ने थीक्षाणा की जगह सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया है। अराचिगे ने अब तक दो वनडे मैच खेले हैं। वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और आॅफ-ब्रेक गेंदबाजी करते हैं।

थीक्षाणा की चोट मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है। वह श्रीलंका के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी थे और उन्होंने पांच मैचों में 29.12 की औसत से आठ विकेट लिए थे। वह रिहैबिलिटेशन के लिए हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौटेंगे।

Exit mobile version