Site icon Dainik Savera Times

मेस्सी के शानदार खेल से इंटर मियामी ने स्पोर्टिंग केसी को हराया

कैंसास सिटी: करिश्माई खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने एक गोल करने के साथ एक गोल में सहायक की भूमिका निभाई जिससे इंटर मियामी सीफ ने एमएलएस (मेजर लीग सॉकर) में स्पोर्टंिग कंसास सिटी को 3-2 से हराया। इंटर मियामी के लिए इस मैच में मैस्सी के साथ दिग्गज लुइस सुआरेज ने भी गोल किया।

टीम के लिए एक अन्य गोल डिएगो गोमेज ने दागा। मैस्सी और सुआरेज जैसे बड़े खिलाड़ियों को देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या (72,610) में प्रशंसक पहुंचे थे। एमएलएस इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी भीड़ के सामने मैस्सी ने इस इंटर मियामी के लिए सत्र का अपना 5वां जबकि सुआरेज ने छठा गोल किया। स्पोर्टंिग कंसास सिटी के लिए दोनों गोल एरिक थॉमी ने किए।

Exit mobile version