Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

म्यांमार के खिलाफ भारत के मुकाबले से मणिपुर में होगा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का आगाज

March 21, 2023

म्यांमार के खिलाफ भारत के मुकाबले से मणिपुर में होगा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का आगाज

इम्फाल: भारतीय फुटबॉल को कई बेहतरीन खिलाड़ी देने वाला मणिपुर बुधवार से यहां शुरू होने वाले तीन देशों के टूर्नामेंट के जरिये पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी करेगा। यहां के खुमान लैंपक स्टेडियम में भारत और म्यामां के बीच बुधवार को पहला मुकाबला खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में तीसरी टीम किर्गिस्तान की है।

इंडियन सुपर लीग के फाइनल में बेंगलुरू एफसी को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री पिछले 11 मैचों में से नौ में हार का सामना करने वाली टीम के खिलाफ भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। एशियाई कप 2023 को ध्यान में रखते हुए, भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक नहीं चाहेंगे कि उनकी टीम किसी चीज को हल्के में ले। म्यामां के बाद घरेलू टीम 28 मार्च को इसी मैदान पर किर्गिस्तान से भिड़ेगी।

भारतीय टीम के कई खिलाड़ी मणिपुर से है पर अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी से राज्य में फुटबॉल का जूनून चरम पर है। भारतीय खिलाड़ी चगलेसना कोनशाम ने कहा, ‘‘मेरे घर में स्वागत है।’’ रक्षापंक्ति के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘जब से यह घोषणा की गई कि इम्फाल तीन देशों की टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, तब से मुझे राज्य के लोगों से बहुत सारे कॉल और संदेश मिल रहे हैं।’’

मिडफील्डर सुरेश वांगजम ने कहा, ‘‘ यह सिर्फ फुटबॉल के बारे में नहीं है। मणिपुर के लोग मुक्केबाजी, बैडंिमटन, हॉकी, भारोत्तोलन और कई अन्य तरह के खेल खेलना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मैदान में खेलते हुए बड़े हुए है। यहां लोग आई-लीग के मैचों में हमें खेलते हुए देखने आते रहे है। यह उनके लिए बहुत बड़ा अवसर है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें