Site icon Dainik Savera Times

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी डाॅ. गुरचरण सिंह का हुआ निधन

जालंधर: इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर के संस्थापक सदस्य गुरचरण सिंह, जिन्हें हॉकी के क्षेत्र में ‘डाक्टर’ और ‘गुरु’ के नाम से जाना जाता था, का शनिवार की सुबह जालंधर में निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार रविवार यानी 10 नवंबर को अपराह्न तीन बजे शमशान घाट, मॉडल टाउन, जालंधर में किया जाएगा।

Exit mobile version