Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

26 एकड़ में 34 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पहले बन रहा था डंपिंग ग्राउंड

August 30, 2023

26 एकड़ में 34 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पहले बन रहा था डंपिंग ग्राउंड

 

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 123 में डंपिंग ग्राउंड को लेकर 2018 में महासंग्राम हो गया था। आसपास की रहने वाली सोसाइटियों में रहने वाले लोगों यहां पर बना रहे डंपिंग ग्राउंड के विरोध में कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। बात लखनऊ तक पहुंची थी और फिर डंपिंग ग्राउंड बनाना कैंसिल हो गया था। अब इस जगह इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया जाएगा। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का एक प्रजेंटेशन नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के सामने किया गया। लोकेश एम ने बताया कि प्रेजेंटेशन को देखा गया।

इसमें कुछ संशोधन बताए गए है। इसे इंटरनेशनल मानकों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। ताकि यहां से अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनकर बाहर निकले।दरअसल, 2018 में एनजीटी ने सेक्टर-54 लैंडफिल साइट पर कूड़ा नहीं फेंकने का आदेश दिया। समस्या ये थी नोएडा से रोजाना निकलने वाले 600 मेट्रिक टन कूड़े को कहा डंप किया जाए। मास्टर प्लान में सेक्टर-123 के इस 9 हजार वर्गमीटर जमीन पर लैंडफिल साइट बनाने का निर्णय लिया गया और यहां भारी पुलिस फोर्स के साथ काम शुरू किया गया।

इसका यहां की सोसाइटी और ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। मामले के राजतिनिक तूल पकड़ने के बाद इसका स्थान बदलकर सेक्टर-145 किया गया और गढ्ढे को ढक दिया गया। 2018 के बाद से ये लैंड खाली थी। प्राधिकरण ने इस जमीन का भू प्रयोग बदला और इसे स्पोर्टस एक्टिविटी के लिए यूज करने के लिए कहा गया। ऐसे में अब यहां इंटरनेशनल मानकों पर आधारित स्पोर्टस कांप्लेक्स का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

इसके लिए सलाहकार कंपनी ओरियान आर्कटिेक्टस को हायर किया गया। इसमें करीब 26.65 एकड़ में अपना प्लान बनाकर सीईओ के सामने प्रस्तुत किया। ओरियान आर्कटिेक्टस की पार्टनर नीलिमा ने बताया कि सीईओ ने संसोधन के लिए कहा है। इस पर काम किया जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि स्पोर्टस कांप्लेक्स को दो फेज में तैयार किया जाएगा। पहला फेज 14.92 एकड़ का होगा और दूसरा फेज 11.73 एकड़ का होगा। इन दोनों फेज में बनने वाली स्पोर्टस एक्टिविटी के लिए 34.43 का बजट बनाया गया है। हालांकि बजट में वैरिएशन हो सकता है।

_

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें