Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023 Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Sam Curran, पंजाब किंग्स ने लगाई 18.5 करोड़ की बोली

December 23, 2022

IPL 2023 Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Sam Curran, पंजाब किंग्स ने लगाई 18.5 करोड़ की बोली

आईपीएल ऑक्शन 2023 : इंग्लैंड के आलराउंडर सैम करन ने शुक्रवार को आईपीएल नीलामी में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले करन एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम में शामिल हो गए हैं। करन 2020 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी खेले थे।

सैम करन से पहले केएल राहुल आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पिछले साल ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सदस्य रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें