Site icon Dainik Savera Times

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना होगा आरसीबी के साथ, जानें कौन मारेगा बाज़ी

लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) को सोमवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में अपने मध्यक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल की मौजूदगी में आरसीबी के शीर्ष क्रम ने अब तक आठ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मध्यक्रम टीम का कमजोर पक्ष साबित हुआ है।

कोहली, डुप्लेसिस और मैक्सवेल से प्रत्येक मैच में टीम को जिताने की उम्मीद नहीं की जा सकती और समय आ गया है कि महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज भी प्रभावी प्रदर्शन करें। आरसीबी के क्षेत्ररक्षण में भी सुधार की गुंजाइश है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद कोहली भी इस ओर इशारा कर चुके हैं। बता दें के ये मैच 7:30 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में जाएगा।

Exit mobile version