Site icon Dainik Savera Times

IPL 2023: LSG आज भिड़ेंगे GT के साथ, जानें कितने बजे होगा मैच

गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शनिवार को यहां जब लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश पिछले मैच में मिली हार को पीछे छोड़कर जीत की राह पर लौटने की होगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपरजायंट्स अपने घरेलू मैदान में जीत की लय को बनाए रख कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज होना चाहेगा।

गुजरात की टीम पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिली तीन विकेट की हार के बाद नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी, वहीं लोकेश राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम ने इसी टीम के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली 10 रन की जीत दर्ज की थी। आईपीएल की इन दोनों नई टीमों ने पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन मौजूदा सत्र में इनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है। दोनों टीमों को अब तक दो-दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टाइटंस ने हालांकि सुपरजायंट्स से एक मैच कम खेला है। ये मैच आज दुपहर 3:30 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा।

Exit mobile version