Site icon Dainik Savera Times

IPL 2023 : Gujarat Titans ने अपने राज्य को दीं गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स ने गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर अपने राज्य को बधाई दी। गत चैंपियन टाइटन्स के कोच आशीष नेहरा ने कहा, “टाइटन्स को दुनिया के अग्रणी टी20 टूर्नामेंट में गुजरात के लोगों का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।

गुजरात के लोगों ने पूरे दिल से हमारा समर्थन किया है और हमें मिल रहे प्यार के लिये हम हमेशा आभारी रहे हैं। हम इस खूबसूरत राज्य की स्थापना का जश्न मनाने के लिये एक साथ आते हुए अपने सभी प्रशंसकों को गुजरात दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।”

Exit mobile version