Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024 Eliminator : RCB का एक बार फिर टूटा IPL जीतने का सपना, राजस्थान से हारकर हुई टूर्नामेंट से बहार

May 23, 2024

IPL 2024 Eliminator : RCB का एक बार फिर टूटा IPL जीतने का सपना, राजस्थान से हारकर हुई टूर्नामेंट से बहार

अहमदाबाद: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल (45 रन) और रियान पराग (36 रन) की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को 4 विकेट से हराकर फाइनल की ओर कदम बढ़ाया। हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर का फाइनल में पहुंचने का सपना चूर हो गया।

जीतकर भी राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती को पार करना पड़ेगा। पहले बल्लेबाजी करते रजत पाटीदार (34) और विराट कोहली (33) की पारियों के दम पर रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलूर ने 172 बनाए। बल्लेबाजी करनी उतरी बेंगलूर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 5वें ओवर में कप्तान फाफ डुप्लेसी (17) का विकेट गंवा दिया।

कोहली ने 24 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का लगाते (33) रन की पारी खेली। कैमरून ग्रीन 21 गेंदों में (27), ग्लेन मैक्सवेल (शून्य) पर आऊट हुए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान ने 3 विकेट लिए। रवि अश्विन को 2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत ठीकठाक रही।

टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी खेली और 5वें विकेट लिए साङोदारी कर रहे रियान पराग और शिमरोन हैटमायर ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। बेंगलूर के लिए सर्वाधिक सिराज ने 2 विकेट चटकाए और ग्रीन, कर्ण, फग्यरूसन को 1-1 विकेट मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें