Site icon Dainik Savera Times

IPL 2024: RCB में इस सीज़न कोहली के इलावा सब फेल

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हार का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इस सीजन टीम अपने चार में से तीन मैच गंवा चुकी है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। कई स्टार खिलाड़ियों के रहते आरसीबी की टीम जीत नहीं पा रही है। वहीं, फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब यह टीम पहली बार ट्रॉफी उठाएगी। हालांकि, अब तक के प्रदर्शन से फैंस निराश हैं और उनकी उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगता दिख रहा है।

इस सीजन आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से कोहली शीर्ष पर हैं। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिनके रन तीन अंकों में हैं। वह अब तक चार पारियों में 205 रन बना चुके हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 90 रन, अनुज रावत ने 73 रन, फाफ डुप्लेसिस ने 65 रन और कैमरन ग्रीन ने 63 रन बनाए हैं। इसके अलावा बाकी सब फेल रहे हैं।

Exit mobile version