Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024 : कोलकाता के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में गुजरात का अग्नि परीक्षा

May 13, 2024

IPL 2024 : कोलकाता के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में गुजरात का अग्नि परीक्षा

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस (GT) सोमवार को आईपीएल 2024 के अपने आखिरी घरेलू मैच में टेबल टॉपर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2024 की टेबल टॉपर केकेआर सीजन की पहली टीम है, जो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। दूसरी ओर, गुजरात 10 पॉइट्स के साथ 8वें स्थान पर है।

जीटी को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है और प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखनी है तो केकेआर के खिलाफ उन्हें हर हाल में जीतना होगा। केकेआर और जीटी के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं। दो में गुजरात और एक में कोलकाता को जीत मिली है।

संभावित प्लेइंग 11-

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, नितिश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षति राणा।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा और कार्तिक त्यागी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें