Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024: गुजरात टाइटन्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, हार्दिक पांड्या की जगह यह धुरंधर संभालेगा कमान

November 27, 2023

IPL 2024: गुजरात टाइटन्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, हार्दिक पांड्या की जगह यह धुरंधर संभालेगा कमान

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024 ) के लिए गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब IPL के आगामी सीजन में गुजरात टाइटन्स के कप्तान होंगे। दरअसल हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के गुजरात टाइटंस में कैप्टेंसी किसको मिलेगी इसकी काफी चर्चा थी, आखिरकार गुजरात फ्रेंचाइजी की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई कि शुभमन गिल आईपीएल के अगले सीजन के लिए टीम के कप्तान होंगे।

 

गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, ‘शुभमन गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर काफी प्रगति की है, हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है। मैदान पर उनके योगदान ने गुजरात टाइटन्स को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की है, उनकी परिपक्वता और स्किल ऑन-फील्ड प्रदर्शन में स्पष्ट तौर पर दिखता है. हम उन्हें कप्तान बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

कप्तान बनकर क्या बोले शुभमन गिल

टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कप्तानी को लेकर कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं खुद पर विश्वास जताने के लिए फ्रैंचाइजी को धन्यवाद कहना चाहता हूं। हमारे दो सीजन शानदार रहे और मैं टीम को लीड करने और शानदार क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं’।

बता दें कि मुंबई ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड करते हुए 15 करोड़ में हार्दिक को अपने साथ जोड़ा है। हार्दिक ने करियर की शुरुआत इसी टीम के साथ की थी। साल 2021 में वह लीग में पहली बार शामिल हुई गुजरात टाइटंस में बतौर कप्तान जुड़े थे। उनके रहते हुए टीम दो बार फाइनल में पहुंची और एक बार चैंपियन भी बनी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें