आईपीएल 2024 की शुरूआत होने वाली है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी खास होने वाला है। वह इस मुकाबले में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस और खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पहले मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान की नजर नया रिकॉर्ड स्थापित करने पर होगी। वह सिर्फ छह रन बनाकर बड़ा कारनामा कर सकते हैं। धाकड़ बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में अब तक 11,994 रन बनाए हैं। छह रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में उनके 12 हजार रन पूरे हो जाएंगे। आज के मैच में किंग कोहली की नजर नया रिकॉर्ड कायम करने पर होगी। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसी के साथ 35 वर्षीय बल्लेबाज क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
IPL 2024: King Kohli पहले ही मैच में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने से सिर्फ छह रन दूर

