बैंगलुरु: रॉयल चैलैंजर्स बैंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली टीम के तीसरे मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराया था, जबकि केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर 17वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी। कोहली अगर केकेआर के खिलाफ तीन छक्के लगाने में सफल रहे तो वह आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
IPL 2024 : सिर्फ़ तीन छक्के लगते ही King Kohli अपने नाम कर लेंगे एक खास उपलब्धि

