Site icon Dainik Savera Times

IPL 2024: पंजाब किंग्स का साथ छोड़ वापिस घर लौटे लिविंगस्टोन

नयी दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन जून में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले घुटने की चोट से उबरने के लिए सोमवार को स्वदेश लौट गए। इसी के साथ इंग्लैंड की अन्य खिलाड़ियों ने भी स्वदेश लौटना शुरु कर दिया है।

लिविंगस्टोन ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, “आईपीएल का एक और साल हो गया, आगामी विश्वकप के लिए अपने घुटने को ठीक कराना होगा। पंजाब किंग्स के प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद। टीम और निजी तौर पर निराशाजनक सत्र लेकिन हमेशा की तरह मैंने आईपीएल में हर मिनट खेलने का लुत्फ उठाया।”

Exit mobile version