आज आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो चुकी। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। फैंस को रोमांच का पूरा डोज मिला। सेलिब्रिटीज का परफॉर्मेंस खत्म हो चुका है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘सारे जहां से अच्छा गाने’ पर डांस करके की। इसके बाद दोनों ने व्यक्तिगत परफॉर्मेंस दिए।
फिर सोनू निगम ने अपने गाने से समां बांधा। इसके बाद एआर रहमान ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें तड़का तब लगा जब नीति मोहन, मोहित चौहान भी गाने के लिए आए। रहमान ने जय हो गाने पर परफॉर्म कर कार्यक्रम का अंत किया। इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल, खजांची आशीष शेलार भी स्टेज पर पहुंचे। फिर दोनों टीमों के कप्तानों और सेलिब्रिटीज को भी स्टेज पर बुलाया गया। इसके बाद ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सभी ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई और ओपनिंग सेरेमनी का अंत किया।