Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024 Qualifier: हैदराबाद को रौंदकर कोलकाता ने चौथी बार कटाया IPL फाइनल का टिकट

May 21, 2024

IPL 2024 Qualifier: हैदराबाद को रौंदकर कोलकाता ने चौथी बार कटाया IPL फाइनल का टिकट

अहमदाबाद: मिचेल स्टार्क (34 रन पर 3 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते सनराइजर्स हैदराबाद ने 19.3 ओवर में 159 रन पर सिमट कर रह गई।

स्टार्क को शुरुआती ओवरों में वैभव अरोड़ा (17 रन पर 1 विकेट) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने शुरुआती 2 ओवरों में शानदार लय में चल रहे सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाजों ट्रेविस हैड (शून्य) और अभिषेक शर्मा (3) को पवेलियन की राह दिखा दी। वरुण चक्रवर्ती (26 रन पर 1 विकेट) और सुनील नारायण (40 रन पर 1 विकेट) की फिरकी ने मध्यक्रम में सनराइजर्स के बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक पैर जमाने का मौका नहीं दिया। हर्षति राणा (27 रन पर 1 विकेट) और आंद्रे रसेल (15 रन पर 1 विकेट) को भी एक-एक सफलता मिली।

सनराइजर्स के लिए राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंद की पारी में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाने के साथ हेनरिक क्लासेन (32) के साथ महज 37 गेंद में 62 रन की आक्रामक साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करते कोलकाता की शुरुआत अच्छी रही और ओपनिंग जोड़ी सुनील नारायण और रहनमुल्लाह गुरबाज के आऊट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (58) और वेंकटेश अय्यर (51) की नाबाद पारी के दम पर टीम को महज 14वें ओवर में जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया।

हैदराबाद की ओर से टी नटराजन और पेट कमिंस को 1-1 विकेट मिला। हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पास एक मौका हो। राजस्थान और बेंगलूर के मैच के विजेता के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद जीतकर फाइनल में पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें