सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच पांचवें आईपीएल मैच में अभिषेक शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एमआई के गेंदबाजी आक्रमण को निशाना बनाते हुए आक्रामक प्रदर्शन किया और सबसे तेज अर्धशतक लगाया। घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल के पहले मैच में मिली शिकस्त के बाद सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई के खिलाफ जीत का लक्ष्य लेकर उतरी है। वहीं, मुंबई को भी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक प्रदर्शन किया है। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 23 गेंदों में 63 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और सात गगनचुंबी छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 273.91 का रहा।
IPL 2024: SRH के Abhishek Sharma सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बने

