Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 : जीत के बाद बोले राहुल- विकेट के पीछे 20 ओवर रहने से बल्लेबाजी में मिली मदद

April 11, 2025

IPL 2025 : जीत के बाद बोले राहुल- विकेट के पीछे 20 ओवर रहने से बल्लेबाजी में मिली मदद

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 53 गेंद में नाबाद 93 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से जीत दिलाने वाले केएल राहुल ने कहा कि विकेट पेचीदा था लेकिन 20 ओवर विकेटकीपिंग करने से उन्हें बल्लेबाजी में मदद मिली ।

जीत के लिये 164 रन के लक्षय़ के जवाब में दिल्ली ने पांच विकेट 58 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को जीत तक पहुंचाया ।

राहुल ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह पेचीदा विकेट थी लेकिन 20 ओवर तक विकेट के पीछे रहने से मुझे इसे समझने में मदद मिली । मुझे पता था कि कौन से शॉट्स खेलने हैं और मैं अच्छी शुरूआत करना चाहता था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस तरह के विकेट पर मुझे पता था कि कहां खेलना है । अगर बड़ा छक्का लगाना है तो कहां लगाना है । विकेटकीपिंग से मुझे पता चल रहा था कि बल्लेबाज कहां आउट हो रहे हैं और कहां छक्के लगा रहे हैं । किस्मत ने भी साथ दिया कि मेरा कैच छूटा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरा मैदान है , मेरा शहर है और मुझे इसके बारे में दूसरों से ज्यादा पता है । मैं अलग अलग तरह के विकेटों पर ढलने की कोशिश करता हूं । मैं अभ्यास में प्रयोग करता हूं । कई बार आउट हो जाता हूं लेकिन इससे मुझे पता चलता है कि कहां एक रन मिलेगा और कहां छह ।’’

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें