
Varun Chakaravarthy fined: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के सीजन में आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान, वरुण पर खेल भावना के खिलाफ आचरण करने के चलते उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक ‘डिमेरिट अंक’ भी दिया गया है।
आचार संहिता उल्लंघन के चलते वरुण चक्रवर्ती पर लगा जुर्माना
आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वरुण ने आचार संहिता की धारा 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के निर्णय को भी मंजूर कर लिया। इस धारा के तहत, किसी खिलाड़ी द्वारा प्रतिद्वंदी खिलाड़ी के प्रति आक्रामक इशारे, भाषा या उत्तेजक प्रतिक्रिया को अपराध की श्रेणी में रखा जाता है।
धारा 2.5 के अनुसार, यदि कोई गेंदबाज आउट किए गए बल्लेबाज के अत्यधिक पास जाकर अपमानजनक प्रतिक्रिया देता है, या पवेलियन की ओर इशारे करता है, तो यह खेल भावना के विपरीत माना जाता है -भले ही बल्लेबाज उसे व्यक्तिगत रूप से अपमानजनक न माने।
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने रोमांचक अंदाज में केकेआर को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने छह विकेट पर 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन अंत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धमाकेदार छक्के ने टीम को जीत दिला दी। यह जीत सीएसके की सीजन की तीसरी और अहम जीत थी, वहीं केकेआर को इस मुकाबले में हार के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...