Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: DC और Rajasthan Royals होंगे आमने-सामने, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला

April 16, 2025

IPL 2025: DC और Rajasthan Royals होंगे आमने-सामने, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 32वें मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है, जिससे वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने छह मैचों में केवल दो जीत दर्ज की है और वे 8वें स्थान पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को हाल ही में अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा, जो कि उनकी लगातार चार जीत के बाद आया। हालांकि, करुण नायर की शानदार पारी ने उम्मीदें जगाई हैं, और फाफ डु प्लेसिस की फिटनेस को देखते हुए वह प्लेइंग 11 में टॉप ऑर्डर में जगह बनाने की कोशिश कर सकते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने 14 और दिल्ली कैपिटल्स ने भी 14 मैच जीते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिला है, जहां उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है।

अरुण जेटली स्टेडियम की आउटफील्ड तेज है और सपाट विकेट के साथ छोटी बाउंड्री बड़े स्कोर की संभावना को दर्शाती हैं। पहले मैच में दूसरी पारी के दौरान ओस का प्रभाव देखा गया था, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना टीमों के लिए प्राथमिकता बन सकता है। यह मैच 16 अप्रैल को शाम 7:30 बजे आयोजित होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

राजस्थान रॉयल्स की टीम में यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तकिेय, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मेघवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी. नटराजन, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय और मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें